फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A woman and a young man, who were absconding in two

Dehradun News: 11 साल से फरार महिला और युवक रिगफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
A woman and a young man, who were absconding in two

विज्ञापन
महिला पर चेक बाउंस का चल रहा है मुकदमा, युवक पर पशु तस्करी का आरोप



11 साल से दो मामलों में फरार चल रहे एक महिला और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें महिला पर चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा है। जबकि, युवक पर पशु तस्करी का आरोप है। युवक पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपना नाम पता बदलकर रह रही है। महिला के खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा है। उसके कुर्की वारंट तक न्यायालय से जारी हो चुके हैं। ऐसे में चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह की टीम ने ऋतु चौधरी नाम की महिला को क्लासिक अपार्टमेंट मयूर विहार से गिरफ्तार कर लिया। महिला 2013 से फरार चल रही थी।
विज्ञापन




इसी के साथ क्लेमेंटटाउन ने भी एक फरार आरोपी को पकड़ा। आरोपी का नाम अलीम निवासी गंदेवड़ा, फतेहपुर सहारनपुर है। उसके खिलाफ 2013 में पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह अपने नाम और मोबाइल नंबर बदलकर छिपता रहा। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी को मंगलवार को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed