{"_id":"6a500573adc1b800f90c2957","slug":"a-video-of-the-under-construction-lakhwar-dam-project-site-in-the-yamuna-valley-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1014418-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर आया मलबा, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर आया मलबा, चालक ने कूद कर बचाई जान
Fri, 10 Jul 2026 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
यमुना घाटी में निर्माणाधीन लखवाड़ बांध परियोजना स्थल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ से अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरता हुआ नजर आ रहा है। परियोजना स्थल पर कार्य कर रहे जेसीबी चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। वीडियो में दिख रहा है कि लगातार बारिश के बीच भी परियोजना स्थल पर कार्य जारी है। ऐसे में लोगाें ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जेसीबी परियोजना स्थल पर कार्य कर रही है। तेज बारिश हो रही है और जेसीबी बिल्कुल पहाड़ के नजदीक है। इसी दौरान अचानक पहाड़ दरकने लगता है। जेसीबी चालक खतरे को भांप कर वाहन को पीछे की ओर ले जाता है। तभी भारी मात्रा में पहाड़ से मलबा नीचे आ जाता है।
जेसीबी चालक तेजी से जेसीबी से नीचे कूद कर बचने के लिए दौड़ लगा देता है। गनीमत यह रही कि चालक मलबे की चपेट में आने से बच गया। जबकि पूरी घटना का वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है कि रुके रहो जीएम साहब ने बोला है काम चला कर रखो। व्यक्ति आगे बोलता है अभी जेसीबी हटाई है, वो भाग रहा है जेसीबी वाला।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया था। जिला प्रशासन में भी चेतावनी जारी की थी। लेकिन इसके बाद भी परियोजना स्थल पर कार्य चलना सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने जैसा है। अगर चालक मलबे के नीचे आ जाता तो उसकी जान पर भी बन सकती थी।
वहीं, कार्यदायी एजेंसी एलएनटी के महाप्रबंधक ए.पी सिंह ने बताया कि बांध स्थल पर जेसीबी के जरिए मलबा हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जाता है। कंपनी की ओर से जेसीबी चालक सहित सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। कार्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कराए जा रहे हैं।