{"_id":"66f7154956b76cf1bb0f6e05","slug":"a-two-day-free-disabled-assistance-camp-is-being-organised-dehradun-news-c-5-1-drn1031-512253-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आज से शुरू होगा निशुल्क दिव्यांग शिविर, हाथोंहाथ बनाकर दिए जाएंगे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आज से शुरू होगा निशुल्क दिव्यांग शिविर, हाथोंहाथ बनाकर दिए जाएंगे उपकरण
विज्ञापन
I
I
I
I
I- 29 और 30 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में लगेगा निशुल्क शिविर
I
I- एक छत के नीचे मिलेंगी सभी तरह की सुविधाएंI
हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार से दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित हो रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों के जरूरतमंदाें की ओर से रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। शिविर में दिव्यांगजनों की माप आदि करने के बाद हाथोंहाथ उपकरण बनाकर 24 घंटे के भीतर प्रदान किए जाएंगे। शिविर में एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी।
गांधी रोड देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाले शिविर में दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही विशेषज्ञ उनकी जांच करेंगे। उन्हें जरूरत के हिसाब से उपकरण बनाकर दिए जाएंगे। शिविर आयोजकों में शामिल रमा गोयल ने बताया कि शिविर में हाथ, पांव, केलिपर, कान की मशीन, चश्मे, व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल, स्टिक, बैसाखी आदि दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी मात्रा में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। सभी को पूरी संजीदगी के साथ इलाज और उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिव्यांगों को आधार कार्ड साथ लाना होगा। दिव्यांगजन शिविर में शामिल होने के लिए 7895378323, 9412984972, 9927006973 एवं 9997993531 पर संपर्क कर सकते हैं।
Iबनेंगे यूडीआईडी कार्ड, रोजगार पर भी होगा जोरI
निशुल्क शिविर की खास बात यह होगी कि इसमें यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। साथ ही दिल्ली की कंपनी की ओर से दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार की जानकारी दी जाएगी। कंपनी रोजगार ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी करेगी। शिविर में समाज कल्याण विभाग का सहयोग रहेगा। लोन, उद्यमिता एवं स्वरोजगार की जानकारी दी जाएगी। शिविर में स्वास्थ्य चेकअप के साथ ही आयुर्वेद और फिजियोथेरेपी आदि के इलाज की भी सुविधा होगी।