फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A student injured in a car accident is in critical condition

Dehradun News: कार की टक्कर से घायल एक छात्रा की हालत गंभीर

Thu, 24 Apr 2025 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
A student injured in a car accident is in critical condition
- आठ छात्राओं का स्वास्थ्य सामान्य, एक को अस्पताल से मिली छु्ट्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सेलाकुई में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल आठ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार है। जबकि, एक बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। एक छात्रा को उपचार के बाद छु्ट्टी दे दी गई है।
बुधवार को सेलाकुई की निगम रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय सेलाकुई के 10 छात्र-छात्राओं को टक्कर मार दी। चालक नशे की हालत में बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने चालक की पिटाई भी की थी। छात्रों को धूलकोट और झाझरा स्थित निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत बर्थवाल ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में जाकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बताया कि आठ छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार है। सेलाकुई निवासी अनुष्का रावत (16) पुत्री अमर सिंह रावत की हालत गंभीर है। वहीं, एक छात्रा को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed