फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A public meeting was organized by CITU with the slogan

Dehradun News: मजदूरों और जनता को नफरत नहीं रोजगार मिले

Wed, 21 Feb 2024 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
A public meeting was organized by CITU with the slogan
Iअधोईवाला क्षेत्र में सीटू ने किया जनसभा का आयोजनI
विज्ञापन


देहरादून के विजयनगर अधोईवाला क्षेत्र में मजदूरों और जनता के हकों के लिए ‘नफरत नहीं रोजगार दो’ नारा के साथ सीटू की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया।



जनसभा की अध्यक्षता सीटू के राज्य सचिव लेखराज एवं संचालन चेतना आंदोलन शंकर गोपाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आम लोगों के साथ जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ बुनियादी सवाल हैं, जिन पर सरकार खामोश है। 2024 में मलिन बस्ती के लिए सुरक्षा अधिनियम खत्म हो रहा है। आज तक राज्य की एक भी बस्ती का न नियमितीकरण हुआ है और न ही पुनर्वास। तो सरकार अपने वादों पर काम कब करने वाली है? सरकार कानून लेकर आई कि किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा।


इसके अलावा मजदूरों के लिए बनाई हुई योजनाओं जैसे सामान वितरण में सारे पात्र मजदूरों को अपने हक मिले, इसके लिए व्यवस्था बनाने की जरूरत है। सीटू के राज्य सचिव लेखराज, सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह एवं चेतना आंदोलन की सुनीता देवी, अशोक कुमार और पप्पू ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed