{"_id":"655bb0dc34b9c169b40e2807","slug":"a-public-hearing-was-organized-in-the-rishiparna-auditorium-dehradun-news-c-5-1-drn1032-291412-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जनसुनवाई में डीएम के पास पहुंची भंडारी बाग में सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जनसुनवाई में डीएम के पास पहुंची भंडारी बाग में सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत
विज्ञापन
Iजिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिया निर्देश, वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर प्राथमिकता से हो कार्रवाई
I
Iजनसुनवाई में वरिष्ठ नागरिकों, समाज कल्याण विभाग, पेंशन, स्ट्रीट लाइट लगवाने की शिकायतों की भरमारI
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान 73 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने समस्याओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। डीएम को भंडारी बाग में सड़क पर अतिक्रमण कर निर्माण की शिकायतें मिलीं जिन पर एमडीडीए, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों की जांच में समय लग रहा है, उनकी प्रगति से शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक भटकना न पड़े। चकराता क्षेत्र में आपदा संबंधी कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एक महिला शिकायकर्ता ने शिकायत कर बताया कि उसकी भूमि का अनुबंध करने के बाद भूमि पर मकान बना लिया लेकिन भुगतान नहीं किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसपी क्राइम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्टांप चोरी की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच करने और एआईजी स्टांप को निर्देश दिए। विकासनगर क्षेत्र में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अलग खसरा नंबर बनाने पर उप जिलाधिकारी विकासनगर कड़े निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहर, यदि त्रुटिवश ऐसा हुआ है तो संशोधन के बाद शासन को अनुरोध पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसुनवाई में वरिष्ठ नागरिकों, समाज कल्याण विभाग, पेंशन, स्ट्रीट लाइट लगवाने, विद्युत कनेक्शन, आपदा कार्यों में गड़बड़ी, आपसी विवादों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण हुआ। यहां मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा मौजूद रहे।