फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A network of roads laid in the area, but the Telpur connectivity road is in bad shape

क्षेत्र में बिछा सड़कों का जाल, लेकिन तेलपुर संपर्क मार्ग बदहाल

Thu, 28 Jul 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
A network of roads laid in the area, but the Telpur connectivity road is in bad shape
नगर पालिका क्षेत्र विकासनगर से सटे तेलपुर क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला तेलपुर संपर्क मार्ग विभागीय उपेक्षा का शिकार है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क के शीघ्र मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बरसात में इन गड्ढों में जल भराव हो जाता है, जिस कारण राहगीरों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। बदहाल सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संपर्क मार्ग का इस्तेमाल आसपास के गांवों की सैकड़ों की आबादी करती है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने सड़क के शीघ्र मरम्मत की मांग की है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में जेई को मौके पर भेजकर सड़क की स्थिति को दिखावाया जाएगा। जल्द सड़क की मरम्मत के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्ग पर स्थित है पूर्व विधायक का आवास
खास बात यह है कि इस संपर्क मार्ग पर ही भाजपा के पूर्व विधायक और प्रदेेश महामंत्री कुलदीप कुमार का आवास भी स्थित है। बावजूद कई वर्षों से विभाग ने सड़क की सुध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed