फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A Mumbai woman sold someone else's land by claiming it as her own.

Dehradun News: मुंबई की महिला ने दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेच दी

Tue, 28 Jul 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A Mumbai woman sold someone else's land by claiming it as her own.
मुंबई की एक महिला ने रायपुर क्षेत्र की एक जमीन को अपना बताकर धोखाधड़ी से लोगों को बेच दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित नेहरूग्राम निवासी आदेश कुमार यादव ने शिकायत की है। उनकी मौजा रायपुर में लगभग एक हेक्टेयर जमीन है। मुंबई के जहांगीर मेंशन, गोरेगांव की रहने वाली संगीता कुमारी ने खुद को देहरादून के नेहरूग्राम का निवासी बताते हुए 22 जून 2012 को इसे हल्द्वानी निवासी पुष्पेन्द्र सिंह और टिहरी गढ़वाल निवासी विकास भट्ट को बेच दिया। इस मामले में मुंबई के ही एक व्यक्ति ने एजेंट के रूप में काम किया और देहरादून के दो लोगों को गवाह बनाया।
विज्ञापन


इस बात का जब आदेश कुमार को पता चला तो उन्होंने 28 नवंबर 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत की। इस मामले में सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय के अधिकारियों ने जांच की। पिछले साल 10 जनवरी को जांच रिपोर्ट आई जिसमें मामला सही पाया गया। रिपोर्ट में जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। रजिस्ट्रार कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की। एसओ ने बताया कि पीड़ित से सभी दस्तावेज हासिल कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में आए तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed