फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A mountaineer died of cardiac arrest on the Dhumdhar Kandi trek

Uttarakhand: 15 हजार फीट ऊंचे धूमधारकांडी पहुंचा पश्चिम बंगाल का पर्वतारोहण दल, हृदय गति रुकने से एक की मौत

Tue, 28 May 2024 12:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 May 2024 12:13 AM IST
सार

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी देवेंद्र पटवाल ने अमर उजाला को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि इस घटना की जानकारी हर्षिल थाना पुलिस को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से दे दी गई है। हालांकी, अभी ट्रैकर्स को अनुमति कहां से मिली है, इसकी लिखित जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
A mountaineer died of cardiac arrest on the Dhumdhar Kandi trek
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तरकाशी जनपद के धूमधारकांडी ट्रैक पर एक ट्रैकर की हृदय गति से रुकने के कारण मौत की सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार 19 मई को 11 सदस्यीय दल सांकरी से धूमधारकांडी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इसमें से एक ट्रैकर की ऊंचाई में सांस की कमी होने के कारण हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यह घटना आज शाम करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी देवेंद्र पटवाल ने अमर उजाला को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि इस घटना की जानकारी हर्षिल थाना पुलिस को ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से दे दी गई है। हालांकी अभी ट्रैकर्स को अनुमति कहां से मिली है, इसकी लिखित जानकारी नहीं है। सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन ओर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एसडीआरएफ को रेसक्यू के लिए अलर्ट पर रखा गया है। वहीं ट्रेकर्स दल पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हर्षिल थाना द्वारा अवगत कराया गया है कि 19 मई को सांकरी से क्यारकोटी-हर्षिल ट्रेक पर पश्चिम बंगाल के पर्वतारोहण दल में से एक व्यक्ति की हदय गति से मौत होना अवगत कराया गया है। जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं और अग्रिम कार्रवाई की जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रैक पर गए सदस्य दलों का विवरण
 1- 11 ट्रैकर्स
 2-  01 टीम लीडर, 1 उसकी बेटी
 3- 07 पोर्टर
 4- 01 गाईड
 5-  01 कुक
 6- 01 हेल्पर

यह ट्रैक करीब 14 से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्तिथि है, यह ट्रैक सांकरी से लेकर ओसला गांव ओर उसके बाद आगे धूमधारकांडी से क्यारकुटी ट्रैक से होकर हर्षिल निकलता है।


अभी मिली जानकारी के अनुसार यह दल करीब दो से तीन दिन पहले सांकरी से इस ट्रैक के लिए रवाना हुआ था और आज एक गाइड और पोर्टर ने हर्षिल थाने में एक ट्रैकर की मौत की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed