फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A memorandum was submitted to the DFO regarding timber for compensation.

Dehradun News: माफी की लकड़ी के लिए डीएफओ को दिया ज्ञापन

Mon, 05 Jan 2026 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the DFO regarding timber for compensation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालसी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएफओ चकराता को ज्ञापन देकर हक-हकूक के तहत मिलने वाली माफी की लकड़ी दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने लकड़ी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उमादत्त जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएफओ चकराता कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा जौनसार बावर के निवासियों को हक-हकूक की व्यवस्था के तहत माफी की लकड़ी प्रदान की जाती है परंतु लंबे समय से वन विभाग उन्हें लकड़ी नहीं दे रहा है जिससे ग्रामीण भवन निर्माण व अन्य घरेलू कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि 19 जनवरी तक विभाग ने लकड़ी का रवन्ना जारी नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता डीएफओ कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन चलाने की बात भी कही। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह, शमशेर सिंह चौहान, श्याम दत्त वर्मा, संजय चौहान, मनीष शर्मा, सूरज तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed