{"_id":"aede07046e6af91fbc5fec8246200f8a","slug":"a-man-dies-in-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट ने ली युवक की जान, तीन को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट ने ली युवक की जान, तीन को झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Dec 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित बीएम हुंडई शौरुम में लोहे का बोर्ड लगाते समय ट्रांसफार्मर का करंट लगने से एक मैकेनिकल इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथियों को बुरी तरह झटका लगा है।
विज्ञापन
उन्हें महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की दस माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने हुंड़ई तंत्र पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।
मैकेनिकल इंजीनियर के रुप में काम
शहर के पटेलनगर निवासी इंद्रप्रीत सिंह (27) मुहब्बेवाला स्थित बीएम हुंडई शौरुम में मैकेनिकल इंजीनियर के रुप में काम करता था। सोमवार शाम को इंद्रप्रीत सिंह अपने साथी विनोद (24) सेवला कलां, अली जान (20) निवासी आजाद कालोनी, मोहित शर्मा (23) निवासी टर्नर रोड के साथ शौरुम के लोहे के बोर्ड को लगाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच बोर्ड उठाते समय उसका एक हिस्सा बिजली ट्रांसफार्मर पर लगे नंगे तार से टकरा गया। नतीजतन बोर्ड में करंट दौड़ गया। करंट की वजह से चारों कर्मचारियों को तेज झटका लगा और वह दूर-दूर जा गिरे। इस हादसे से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
झुलसे इन युवकों को उठाकर महंत्र इंदिरेश अस्पताल लाया गया। जहां पर इंद्रप्रीत सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर क्लेमेंटाउन पुलिस अस्पताल पहुंच गई। इंद्रप्रीत सिंह के परिजनों को पहले घायल होने की सूचना दी गई थी, लेकिन अस्पताल पहुंचकर उन्हें सच्चाई का पता लग गया।
मृतक के चचेरे भाई गगन का कहना है कि हुंडई शौरुम से जुडे़ लोग उन्हें हादसे को लेकर सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। बार-बार उन्हें गुमराह किया जा रहा है। एसओ विनोद गुंसाई का कहना है कि बिजली का बोर्ड ट्रांसफार्मर के नंगे तार के टकराने से यह अनहोनी हुई हैं।