फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A long time has passed since the operation of OPD building

Dehradun News: ओपीडी, इमरजेंसी भवन का नहीं हुआ हस्तांतरण

Thu, 08 Aug 2024 04:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
A long time has passed since the operation of OPD building
Iदून अस्पताल की ओपीडी भवन का संचालन 2019 में हो गया था शुरूI
विज्ञापन




दून अस्पताल के ओपीडी भवन और ओटी, इमरजेंसी भवन का संचालन शुरू हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इन भवनों का हस्तांतरण (हैंडओवर) नहीं हो पाया है। निर्माणदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की ओर से भवनों का निर्माण किया गया है। अस्पताल प्रशासन को भवन हस्तांतरण नहीं होने से यहां कोई हादसा होता है या घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी? यह बड़ा सवाल है।

दून अस्पताल के ओपीडी भवन का संचालन 2019 में शुरू हो गया था और ओटी, इमरजेंसी भवन का संचालन 2022 में शुरू हुआ, लेकिन निर्माणदायी संस्था कार्य पूरे न होने का हवाला देकर भवन का हैंडओवर नहीं कर रही है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं, पीड़ित जब शिकायत करने जाता है और सीसीटीवी कैमरे दिखाने की बात करता है तो पता चलता है कि सीसीटीवी कैमरे चल ही नहीं रहे। एसी और लिफ्ट भी खराब रहते हैं। ऐसे में समस्याओं का निस्तारण अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से नहीं करवा पाता और निर्माणदायी संस्था की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन






Iप्राचार्य के निर्देशन में भवनों के हैंडओवर के लिए निर्माणदायी संस्था को पत्र लिखा जा रहा है। इसमें भवनों को जल्द हैंडओवर करने के लिए कहा जा रहा है। - डॉ. अनुराग अग्रवाल, एमएस, दून अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed