{"_id":"685ef6b128714b0ca4052f1e","slug":"a-high-speed-bus-hit-a-young-man-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-725896-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तेज रफ्तार बस ने युवक काे मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तेज रफ्तार बस ने युवक काे मारी टक्कर
Sat, 28 Jun 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलात बैरियर के पास एक तेज रफ्तार बस ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डाकपत्थर यूनियन की एक बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। जंगलात बैरियर के पास सहसपुर के चोरखाला निवासी समीर पुत्र अल्ताफ सड़क किनारे पैदल जा रहा था। बस ने समीर को टक्कर मार दी। समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल के परिवार से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।