{"_id":"672bc23d4141b2f20302ba64","slug":"a-group-of-saints-left-for-pashupatinath-temple-in-nepal-dehradun-news-c-5-1-drn1031-541371-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पशुपतिनाथ मंदिर के लिए गंगा जल लेकर रवाना हुए रावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पशुपतिनाथ मंदिर के लिए गंगा जल लेकर रवाना हुए रावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iश्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कलश यात्रा को किया रवानाI
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर स्थित मनसा देवी चरण पादुका मंदिर से 1100 लीटर गंगा जल लेकर संतों का दल पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के लिए रवाना हुआ। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गंगाजल कलश यात्रा को रवाना किया। यह कलश यात्रा गंगोत्री धाम से लाए गए पवित्र गंगाजल को लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां पर भगवान शंकर को जल अर्पित किया जाएगा।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म की पवित्रता और सद्भावना को समर्पित है। गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने बताया कि यह यात्रा बरेली, लखनऊ, गोरखपुर और नारायण घाट होते हुए कार्तिक शुक्ल दशमी के दिन काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ को गंगाजल अर्पित करेगी। इस दौरान श्री महंत केशवपुरी, महंत रविपुरी, महंत रवि शास्त्री, मां बगला पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वेद मूर्तिनंद सरस्वती, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, अवधूत पाताल बाबा, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉक्टर विशाल गर्ग, सुनील प्रजापति, पंडित अधीर कौशिक, महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश गोयल, सुंदर राठौर आदि मौजूद रहे।