{"_id":"65df8ac452d42e53f10e8e53","slug":"a-grand-farmers-fair-was-organized-at-pathri-bagh-campus-dehradun-news-c-5-1-drn1030-360545-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किसान मेले में किसानी की बारीकियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किसान मेले में किसानी की बारीकियां बताईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- श्री गुरु राम राय विवि के पथरी बाग कैंपस में भव्य किसान मेले का आयोजनI
श्री गुरु राम राय विवि के पथरी बाग कैंपस में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। इंपावरमेंट ऑफ हिल फार्मिंग बाय श्री अन्न एंड मेडिकल प्लांट्स इन उत्तराखंड विषय पर आयोजित मेले में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों और लघु उद्यमियों ने भाग लिया। मेले में किसानों व उद्यमियों को 100 से अधिक स्टाल निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक किसानी की बारीकियां बताईं।
विशेष सलाहकार एवं समन्वयक उत्तराखंड मुख्यमंत्री दलबीर सिंह दानू, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड ऑर्गेनिक कम्युनिटी बोर्ड प्रबंध निदेशक विनय कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री दरबार साहिब वीपी डिमरी और विवि के कुलपति डाॅ. यशबीर दीवान ने किसान मेले का उद्घाटन किया। दलबीर सिंह दानू ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक परिस्थितियों के सापेक्ष की जानी वाली खेती, पशुपालन व जड़ी बूटी उद्योग को बढ़ावा मिले, इसके लिए सरकार हमेशा प्रयत्नशील रही है। डॉ. श्रेया कोटनाला ने विवि के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।
Iपसंद किए गए पहाड़ी व्यंजनI
किसान मेले में में पहाड़ी व्यंजन जैसे मंडुए की रोटी, पहाड़ी राजमा, झंगोरे की खीर, कोदे की रोटी, आरसे रोटने जैसे उत्पादों को भी लोगों ने खूब पसंद किया।