फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A government university student was molested in a shoe shop

Dehradun News: पलटन बाजार में जूतों की दुकान में छात्रा से छेड़खानी

Mon, 09 Sep 2024 04:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
A government university student was molested in a shoe shop
Iसैंडल खरीदने गई थी छात्रा, सैंडल पहनाते वक्त आरोपी ने की हरकतI
विज्ञापन




पलटन बाजार में जूतों की दुकान में सरकारी विवि की छात्रा से छेड़खानी हो गई। छात्रा दुकान में सैंडल खरीदने गई थी। आरोपी ने छात्रा को सैंडल पहनाते समय अश्लील हरकत की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी को दबोचकर थाना ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि सरकारी विवि की छात्रा एक हॉस्टल में रहती है। शनिवार को वह पलटन बाजार में खरीदारी करने गई। बाजार में एक दुकान का कर्मचारी छात्रा को नया स्टॉक आने की बात बोलकर दुकान की ऊपरी मंजिल में ले गया। वहां आरोपी ने छात्रा को सैंडल दिखाई और उसे पहनाने लगा। आरोप है कि सैंडल पहनाते समय उसने युवती से छेड़खानी की। छात्रा ने आरोपी को धक्का देकर बचाव करते वहां से भागकर आ गई और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी उमेर निवासी बुडगरा, थाना किरतपुर बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी दून में गांधी रोड पर रहता है। आरोपी दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed