फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A friend was pushed into a ditch over a minor argument.

Dehradun News: मामूली कहासुनी में दोस्त को खाई में धक्का दिया, पैर और रीढ़ की हड्डी टूटी

Mon, 12 Jan 2026 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
A friend was pushed into a ditch over a minor argument.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के तारा पर्वत इलाके में सड़क के किनारे जन्मदिन की खुशियां मनाने के दौरान सनसनीखेज वारदात हुई। बीती 26 दिसंबर को मामूली कहासुनी के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त को गहरी खाई में धक्का दे दिया। इससे पीड़ित के दोनों पैर टूट गए और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। राजपुर पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर रविवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।


सहस्रधारा रोड स्थित राजेश्वर नगर फेज-पांच निवासी अभिषेक काला ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर की देर रात उनके भाई के मित्र करन ठाकुर का फोन आया। करन ने घबराहट में बताया कि उनके बड़े भाई यश काला (20) को किसी ने खाई में धक्का दे दिया है। आनन-फानन में दोस्त यश को अस्पताल ले गए। इधर से परिजन भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायल यश ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ तारा पर्वत नागल में अवनीश शर्मा का जन्मदिन मना रहा था। उसी दौरान वहां एक सफेद रंग की गाड़ी आई, जिससे अभिनव चौधरी नाम का युवक उतरा। मामूली बात पर कहासुनी के चलते उसने जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद वहां मौजूद दोस्तों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गहरी खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed