फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fight between a roadways bus driver and a businessman

रोडवेज बस चालक और व्यापारी के बीच मारपीट

Mon, 06 Jan 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
A fight between a roadways bus driver and a businessman
व्यापारी और बस चालक के बीच मारपीट के बाद साहिया में खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : VIKAS NAGAR
रोडवेज बस से दुकान को पहुंचे नुकसान की भरपाई न करने पर दुकान मालिक और बस चालक के बीच हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट के चलते रविवार को साहिया-हरिद्वार के बीच रोडवेज बस का संचालन भी नहीं हुआ। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक जनवरी शाम को सरला खड्ड पुल के पास बस को बैक करते समय साकेत बस्ती निवासी चरण दास की कच्चे पत्थरों से बनी दुकान के एक हिस्सा को क्षतिग्रस्त हो गया। तब बस चालक ने दुकान स्वामी को नुकसान के भरपाई की बात कही थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में मामला शांत हो गया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी जब दुकान स्वामी को मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर शनिवार शाम को सरला खड्ड पुल के पास दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद चालक ने बस के संचालन से मना कर दिया और बस को पुल के पास ही खड़ा कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस चालक ने कालसी तहसील में तहरीर दी है जबकि, दुकान स्वामी ने साहिया स्थित पटवारी चौकी में मारपीट के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed