फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A farewell party was organized.

Dehradun News: शुभकामना पार्टी का किया आयोजन

Mon, 02 Feb 2026 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
A farewell party was organized.
विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजल स्कूल में कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उन्होंने गढ़वाली, जौनसारी, कुमांऊनी, हरियाणवी, पंजाबी लोक गीत व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा कविता पाठ व स्लोगन आदि के माध्यम से प्रेरणादायक विचारों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक अजरा हुसैन ने कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को तनाव रहित वातावरण में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा विद्यार्थी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर निदेशक कर्नल कादिर हुसैन, प्रधानाचार्य राना अलमास, अरीबा, संगीता, तब्बसुम खान, मनीष रावत, गौरव चौधरी, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed