{"_id":"6a52ab067cae4129e706efe6","slug":"a-dumper-truck-overturned-on-the-chakrata-lakhamandal-motor-road-on-saturday-morning-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1016034-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता-लाखामंडल मार्ग पर डंपर पलटा, चालक-परिचालक कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता-लाखामंडल मार्ग पर डंपर पलटा, चालक-परिचालक कूदे
Sun, 12 Jul 2026 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक डंपर पलट गया। चालक और परिचालक ने घटना को भांपते हुए कूद कर अपनी जान बचाई। डंपर में लोड रोड़ी सड़क पर बिखर गई, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से रोड़ी हटवाई और यातायात सुचारु हुआ।
सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि खनन सामग्री से भरा डंपर मोहना संपर्क मार्ग की तरफ जा रहा था। घने कोहरे और संकरी सड़क के कारण चालक ने वाहन अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर आ गिरा। हालांकि चालक-परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाद में वाहन स्वामी ने क्रेन से मंगाकर डंपर हटवाया। संवाद