फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A discussion program on environmental protection

Dehradun News: पर्यावरण संरक्षण स्थिरता और मानव स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

Sat, 09 Dec 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
A discussion program on environmental protection
सरदार भगवान सिंह विवि में पर्यावरण संरक्षण स्थिरता और मानव स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। विवि की पूर्व छात्रा डॉ. विभा भारद्वाज ने छात्रों से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए। डॉ. विभा भारद्वाज माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उनके पास बीएससी और पीएचडी से लेकर पोस्टडॉक की डिग्री हैं। डाॅ. भारद्वाज ने इटली, अर्जेंटीना और बोस्टन से फेलोशिप प्राप्त की हैं। वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात सरकार के लिए पर्यावरण प्रयोगशालाओं के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। बायोएथिक्स और इको एथिक्स में विशेषज्ञता के साथ अर्जेंटीना में अंतरराष्ट्रीय संसद एक्सिओन डे ला पाज की सदस्य भी हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रो. जे. कुमार कुलपति, उर्मी चौरसिया परीक्षा नियंत्रक, डाॅ. मनीष अरोड़ा डीन छात्र कल्याण, कैप्टन नलिनी महर्षि, विपिन के जैन और लेफ्टिनेंट कर्नल सेनि. आरपी जुगरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed