फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A day before Diwali, Chhoti Diwali was celebrated

Dehradun News: धूमधाम से मनाई गई छोटी दिवाली, मां लक्ष्मी का हुआ पूजन

Sat, 11 Nov 2023 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
A day before Diwali, Chhoti Diwali was celebrated
I-दून में छोटी दिवाली पर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, दिवाली को लेकर बाजार में खूब हुई खरीदारीI
विज्ञापन


दून में दीपावली से एक दिन पहले छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घर-घर में शुभ मुहुर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित कर दूनवासियों ने खूब आतिशबाजी की। वही इसे लेकर बाजार पूरे दिन गुलजार रहा।

राजधानी दून में छोटी दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। इसे लेकर बाजारों में सुबह से ही खूब खरीदारी की गई। लोगों ने अपने घरों में शुभ मुहुर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की और दीप जलाकर अपने घरों को रोशन किया गया। इसके बाद कई जगह आतिशबाजी भी की गई। वहीं इसे लेकर शहर के बाजार में भीड़भाड़ रही। सुबह से देर रात तक खूब खरीदारी की गई। दिवाली से एक दिन पहले पटाखों की दुकानों पर खूब खरीदारी की गई।
विज्ञापन




Iगेंदे के फूल की सुगंध से महका दूनI



दीपावली पर्व को लेकर दून गेंदे के फूल की सुंगध से महक रहा है। दून में इस बार गेंदे की फूल की अधिक मांग देखी जा रही है। लोग सजावट के साथ ही घरों में पूजा के लिए भी गेंदे के फूल की खूब खरीदारी कर रहे है। महानगर के निरंजनपुर मंडी, सहारनपुर चौक, पलटन बाजार सहित सभी बाजार में गेंदे के फूल की दुकानें सजी है। शहर का बाजार इनकी सुगंध से खूब महक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iबाजार रहे गुलजार, खूब हुई खरीदारीI

दीपावली पर्व को लेकर बाजार गुलजार रहे। शहर में दिनभर बाजार में खरीदारी होती रही। शहर के पलटन बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर चौक, सहारनपुर चौक सहित कई जगह बाजारों में दिनभर भीड़ रही। दीपावली को लेकर सबसे अधिक मिठाई और साज सजावट की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने दीपावली से एक दिन पहले भी घरों की सजावट को कई प्रकार के सजावटी सामान खरीदे।




Iरंगबिरंगी लाइट से रोशन हुई राजधानीI



दीपावली पर राजधानी रंगबिरंगी लाइट से रोशन हुई। दून में लोगों ने अपने घरों को रंगबिरंगी लाइट से दुल्हन की तरह सजाया। घर-घर में रंगबिरंगी लाइट से दून रोशन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed