{"_id":"622264436d41b955bd30fd19","slug":"a-cloud-of-dust-is-flying-on-the-roads-pits-are-taking-the-test-of-drivers-city-news-drn405609036","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कों व धूल के गुबार से बचने को दूसरे रास्तों से गुजर रहे शहरी 20-54-44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कों व धूल के गुबार से बचने को दूसरे रास्तों से गुजर रहे शहरी 20-54-44
विज्ञापन
महाराज अग्रसेन चौक से लेकर दर्शनलाल चौक तक टूटी-फूटी सड़कों के बीच हिचकोले खाने के साथ ही धूल का गुबार वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहा है। शहरवासियों को इस दर्द से निजात कब मिलेगी इसकी उम्मीद भी फिलहाल नजर नहीं आ रही है। दरअसल स्मार्ट सिटी परियोजना की निर्माणदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ की ओर से सीवर लाइन बिछाने के बावजूद क्रॉस ड्रेनेज सिस्टम नहीं लागू होने से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी को दस दिनों के भीतर तमाम निर्माण कार्यों को पूरा करने का आदेश दिया था। कंपनी के अधिकारी फिलहाल निर्माण कार्य पूरा नहीं करा पाए हैं। नतीजतन जिलाधिकारी को कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराना पड़ा। वहीं, ब्रिज एंड आर की ओर से निर्माण कार्य पूरा नहीं कराए जाने से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। पीडब्लूडी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सड़क की मरम्मत करा दी तो ब्लॉक ड्रेनेज बनाने के लिए सड़क को दोबारा तोड़ना होगा, जिसके बाद फिर सड़क का नए सिरे से निर्माण करना होगा जो प्रावधानों के विपरीत है।
दूसरी ओर महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर दर्शनलाल चौक तक सड़क टूटी होने और धूल के गुबार से बचने को लेकर शहरी दूसरे रास्तों से आ जा रहे हैं। सहारनपुर चौक की ओर से आने वाले ज्यादातर लोग कलक्ट्रेट आफिस, एसएसपी आफिस होते हुए जा रहे हैं जिसके चलते दून अस्पताल के आसपास भारी जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन
दुकानों में कारोबारियों का बैठना हुआ दूभर
महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर दर्शनलाल चौक तक सड़कों की टूटी होने और वाहनों की भारी आवाजाही के चलते चौबीसों घंटे धूल का गुबार बना हुआ है। परिणामस्वरूप सड़क के दोनों किनारों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कारोबारियों का बैठना दूभर हो गया है। दिलचस्प पहलू यह है कि कारोबारी धूल के गुबार के बीच बैठकर कारोबार करने को मजबूर हैं जो उनकी सेहत के लिए भी काफी खतरनाक है।