फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A camp will be organized in Vikas Nagar to resolve electricity related complaints.

Dehradun News: विकासनगर में विद्युत संबंधी शिकायत के निराकरण के लिए लगेगा शिविर

Mon, 27 May 2024 04:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
A camp will be organized in Vikas Nagar to resolve electricity related complaints.

विज्ञापन
ऊर्जा निगम की ओर से पछवादून और जौनसार बावर में विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए 27 से 30 मई तक शिविर लगाया जाएगा। विद्युत वितरण खंड विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया, विकासनगर, हरबर्टपुर और चकराता उपखंड के उपभोक्ता शिविर का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि शिविर में बिजली बिल जमा करने, भार बढ़ाने या घटाने, खराब मीटर बदलने, बिलो में संशोधन, नया कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 27 मई को मेंहूवाला, कुंजा, खुशहालपुर, क्वांसी, अटाल, भंद्रोली, पुरानी कालसी, गंगरौऊ, कोटा तपलाड़, न्यू यमुना कालोनी डाकपत्थर में शिविर आयोजित होगा। 28 मई को विकासनगर के कुरैशी मौहल्ला, तिमली, केदारावाला, माक्टी पोखरी, जसऊ, सुरऊ, रायगी, कोटी कनासर, बाढ़वाला, डाक्टरगंज और 29 मई को जीवनगढ़, आदुवाला, बालूवाला, जगथान, बिनसौन, कोटी और 30 मई को अंबाड़ी, धर्मावाला, क्वानू, मैंद्रथ, कांडोई भरम, हरिपुर, टोंस कालोनी में शिविर का आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed