फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A call to unite by erasing caste differences

Dehradun News: जाति-पाति का भेद मिटाकर एकजुट होने का आह्वान

Mon, 09 Feb 2026 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A call to unite by erasing caste differences
लांघा रोड के रूद्रपुर में विराट ​​हिंदू सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बा
पछवादून में जगह-जगह आयोजित विराट हिंदू सम्मेलनों में लोगों ने जाति-पाति का भेद मिटाकर एकजुट होने का आह्नान किया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही संस्कार का बीजारोपण करें। बच्चे संस्कारवान होंगे तभी राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

विकासनगर के बरोटीवाला-लक्ष्मीपुर स्थित द्रोणा पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता आचार्य डॉ. सुनील पैन्यूली व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ ने कहा कि बच्चों को दो वर्ष की आयु से ही संस्कार की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। इससे वे गलत दिशा में भटकने से बचेंगे व उनमें राष्ट्रभक्ति की चेतना जागृत होगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की लहर उत्पन्न होगी। राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या संस्थाओं का कार्य नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन से प्रारंभ होता है।
विज्ञापन

इस दौरान हंसराज, चमन नेगी, गुरुमेल सिंह राठौड़, अनुज गुलेरिया, गोपाल डोगरा, शक्ति सिंह चौहान, संजय राठौड़, हिमांशु राठौड़, अरविंद राठौड़, नीरज पुंडीर, खुशीराम आदि समेत कई हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं, हरबर्टपुर और सेलाकुई क्षेत्रों में भी लोगों ने एक स्वर में एकजुट होने के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसपुर स्थित गुरु राम राय इंटर कॉलेज परिसर व झाझरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सनातनियों से एकजुट होने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि समाज को लव जिहाद जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूक रहना होगा और हिंदुत्व को जातिवाद व अन्य भेदभावों में बंटने से बचाना होगा। सभी सनातनियों को एकजुट रहना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सनातन परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं आपसी सहयोग को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सहसपुर में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक धनंजय ने भी लोगों को संबोधित किया। वहीं, झाझरा में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने संबोधन दिया। इस दौरान महंत अनुपमानंद गिरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरता गुरूंग, बलजीत, ओमप्रकाश गुप्ता, बलवंत, पंकज महावर, सहखंड कार्यवाह रवि कश्यप, कुलदीप पोसवाल, दिनेश शर्मा नीरज कश्यप, नवीन ठाकुर, बबीता पुंडीर आदि मौजूद रहे।

लांघा रोड के रूद्रपुर में विराट हिंदू सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बा

लांघा रोड के रूद्रपुर में विराट हिंदू सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बा

लांघा रोड के रूद्रपुर में विराट हिंदू सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बा

लांघा रोड के रूद्रपुर में विराट हिंदू सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed