फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A bridge under the Asan river suspension bridge

Dehradun News: आसन नदी झूला पुल के नीचे युवक का शव मिला

Mon, 23 Mar 2026 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A bridge under the Asan river suspension bridge

विज्ञापन



पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ से माैत की पुष्टि, पुलिस कर रही जांच

पटेलनगर थाना क्षेत्र के नया गांव में आसन नदी झूला पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली थी कि झूला पुल के नीचे एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची। युवक के जेब से ब्लेड और सल्फास की गोलियां बरामद की गईं हैं। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह (32) निवासी भूडपुर नयागांव के रूप में हुई है। युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था। परिजनों की ओर 20 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जहरीले पदार्थ से मौत की बात सामने आई है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या बता रही है। एसएचओ का कहना है कि युवक बेरोजगार और नशे का आदी था। पहले वह ट्रक चलाता था लेकिन नशे के चलते उसकी नौकरी चली गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed