{"_id":"674dc1ae2d1f95422a0afa79","slug":"a-badger-entered-the-dispensary-of-lehman-christian-hospital-was-rescued-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-116499-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लेहमन मसीही अस्पताल की डिस्पेंसरी में घुसा बिज्जू, किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लेहमन मसीही अस्पताल की डिस्पेंसरी में घुसा बिज्जू, किया रेस्क्यू
विज्ञापन
- अस्पताल में रही कौतुहल की स्थिति
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सोमवार की दोपहर हरबर्टपुर के लेहमन मसीही अस्पताल की डिस्पेंसरी में एक बिज्जू नामक जंगली जानवर के आ जाने से कौतुहल की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रशासन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे वन विभाग के सर्प मित्र ने बिज्जू को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया।
अस्पताल की डिस्पेंसरी में खाली पड़ी कुर्सी पर बैठे बिज्जू को देखकर कर्मचारियों में भय का वातावरण बन गया। उधर, जैसे ही रोगियों व उनके साथ आए तीमारदारों को डिस्पेंसरी में बिज्जू के होने की खबर मिली तो उनमें जंगली जानवर को देखने की होड़ मच गई। उधर, अस्पताल प्रशासन ने बिज्जू के संबंध में वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद बिज्जू को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि बिज्जू जंगल में रहने वाला जानवर है जो, अस्पताल के आसपास के खाली पड़े क्षेत्र में कहीं रहता होगा। भटककर अस्पताल परिसर में आ गया होगा। उन्होंने बताया कि उसे सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।