फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   9.80 lakh rupees were fraudulently withdrawn from the savings account

Dehradun News: धोखाधड़ी कर बचत खाते से निकाल लिए 9.80 लाख रुपये

Sun, 17 Nov 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
9.80 lakh rupees were fraudulently withdrawn from the savings account
I
विज्ञापन

II-आरोपियों ने बनाई थी फर्जी चेक बुक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iपंजाब नेशनल बैंक में एक व्यक्ति के बचत खाते से धोखाधड़ी कर 9.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने एक फर्जी चेक बुक बनाई थी। आरोप है कि इसमें बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iशहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मित्रलोक कॉलोनी निवासी नदीम के साथ धोखाधड़ी हुई है। उनका घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। बीते सात नवंबर को उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके बचत खाते से 9.80 लाख रुपये निकाले गए हैं। रकम एक चेक के माध्यम से निकाली गई थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iनदीम बैंक गए तो पता चला कि एक अज्ञात युवक ने उनके नाम पर चेकबुक इश्यू कराई है। जबकि, इससे पहले उनसे चेक बुक की अंतिम स्लीप भी नहीं ली गई। उसके फोटो का भी सत्यापन नहीं किया गया। बिना हस्ताक्षर के सत्यापन के ही चेकबुक जारी कर दी। इसके बाद बैंक कर्मियों ने अवकाश का बहाना बनाकर उन्हें बाद में आने के लिए कहा। छुट्टी के बाद उन्होंने बैंक जाकर सीसीटीवी कैमरे चैक किया तो एक युवक धनराशि लेकर जाता दिखाई दिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iव्यक्ति ने बैंक पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि बैंक ने इसके लिए उसी को दोषी ठहराया है। पीड़ित को बैंक प्रबंधन ने कहा कि इसमें बैंक की ओर से कोई गलती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बैंक ने आरबीआई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है।।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed