फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   98 thousand rupees cheated in the name of issuing check book

Dehradun News: चेक बुक जारी कराने के नाम पर ठग लिए 98 हजार रुपये

Tue, 08 Aug 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
98 thousand rupees cheated in the name of issuing check book
साइबर ठगों ने चेक बुक जारी कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 98 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया, ओम कुमार निवासी चंद्रबनी ने चेक बुक के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि थोड़ी देर में उन्हें ट्रैकिंग आईडी नंबर मिलेगा, इससे आप चेक बुक की स्थिति जान सकेंगे। कुछ देर बाद ओम के पास एक मैसेज आया। कॉलर ने उनसे मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दो रुपये पेमेंट करने को कहा। उन्होंने दो रुपये ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद ही उनके खाते से 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed