{"_id":"619e9915f8d1ce61b515adc8","slug":"95-thousand-rupees-cheated-from-the-woman-by-becoming-a-customer-care-officer-city-news-drn3969717162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से ठगे 95 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से ठगे 95 हजार रुपये
विज्ञापन
देहरादून। कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक महिला के दो खातों से कई ट्रांजेक्शन कर लिए गए। उनके खातों से कुल 95 हजार रुपये ठगों ने निकाल लिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाने में जांच हुई और इसके बाद क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
साइबर थाने में शिकायत मनीषा ऐरी निवासी क्लेमेंटटाउन ने की थी। ऐरी का कहना है कि उन्होंने 11 नवंबर को इंटरनेट से अरबेनिक वेबसाइट का कस्टमर केयर नंबर खोजा था। इसके बाद वहां फोन किया तो वहां से उन्हें एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया। वहां से उन्हें एचडीएफसी बैंक कार्ड की डिटेल भरने के लिए कहा गया। उधर से फोन पर बात हुई कि ट्रांजेक्शन पीएनबी से हुई है।
इस पर उन्होंने पीएनबी डेबिट कार्ड का भी विवरण उस पर भर दिया गया। तत्काल ही एक के बाद एक दर्जनों छोटी -छोटी ट्रांजेक्शन कर डाली। कुल मिलाकर उनके खातों से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। ऐरी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर क्लेमेंटटाउन थाने को भेजी। इसके बाद वहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।