{"_id":"5c574863bdec224be317e852","slug":"91549224035-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के दीपक थापा ने कराटे में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के दीपक थापा ने कराटे में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बालक एकल काता कैडिट वर्ग में दून के दीपक थापा ने बाजी मारी। वहीं, करन चौहान दूसरे और टिहरी के अर्थ अग्रवाल व चंपावत के हर्षित तीसरे स्थान पर रहे।
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित बालक-बालिकाओं की दो दिवसीय कराटे प्रतियागिता का समापन रविवार को परेड ग्राउंड स्थित जूडो हॉल में हुआ। समापन पर मुख्य अतिथि रहे एसके सर्की उप निदेशक खेल ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पूर्व बालक एकल काता जूनियर वर्ग में चंपावत के अंकित पांडे प्रथम, ऊधमसिंह नगर के राजकुमार दूसरे और देहरादून के जिशांत व हरिद्वार के रवि शंकर तीसरे स्थान पर रहे। एकल कुमिते कैडिट वर्ग में आर्यन रावत प्रथम, हर्षित दूसरे और शशांक व जसप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। बालिका एकल कुमिते कैडिट वर्ग में चंपावत की साक्षी बिष्ट प्रथम, देहरादून की लावन्या जोशी दूसरे और कलश बलोनी तीसरे स्थान पर रहीं।
बालिका एकल कुमिते कैडिट वर्ग में देहरादून की हितैशी प्रथम, कमलप्रीत दूसरे और ऊधमसिंह नगर की कशिश व चंपावत की रश्मी तीसरे स्थान पर रहीं। एकल कुमिते जूनियर वर्ग में देहरादून की समृद्धि प्रथम व हरिद्वार की डौली दूसरे स्थान पर रहीं। मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं, उपक्रीड़ाधिकारी दिनेश असवाल, संजीव जांगडा, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।