{"_id":"5c3b97dabdec22738b6ad3a6","slug":"91547409370-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। उसके बाद घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए एफआरआई के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आनंद सिंह निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और पीयूष कुमार पुत्र विद्याभूषण निवासी बिहार के रूप में हुई है। दोनों तुलाज इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण सैनी ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को एफआरआई के पास एक स्कूटर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक घायल पड़े हुए थे। 108 सेवा की मदद से पुलिस ने दोनों घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आनंद सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, पीयूष की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया। निरीक्षक सैनी ने बताया कि दोनों छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शिक्षण संस्थान वालों से जानकारी मिली है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि दोनों छात्र कहां गए थे। उन्होंने बताया कि एफआरआई के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए एफआरआई के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।