फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिलकर दूर करेंगे नगर की समस्याएं : पालिकाध्यक्ष

मिलकर दूर करेंगे नगर की समस्याएं : पालिकाध्यक्ष

Mon, 03 Dec 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मिलकर दूर करेंगे नगर की समस्याएं : पालिकाध्यक्ष
मिलकर दूर करेंगे नगर की समस्याएं : पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 13 सभासदों को एसडीएम सदर प्रत्युष सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्थानीय विधायक गणेश जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका के नवनिर्मित सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस पद्मवीर सिंह रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर जनता से किए गए वादों को पूरा करने की हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विधायक गणेश जोशी से नगर के विकास में सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने मंच से कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन और एक्वैरियम में स्थानीय लोगों को आधार कार्ड दिखाने पर निशुल्क प्रवेश, शहर व माल रोड से आवारा जानवरों को हटाकर देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास चिन्हित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा मसूरी से जुडे़ इतिहास को संजोने के लिए माल रोड पर संग्रहालय बनाया जाएगा और नगरवासियों को बंदरों से मुक्ति दिलाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने गरीब और जरूरतमंदों के मदद के लिए स्थानीय युवाओं की सोशल सोसाइटी का गठन करने की भी बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मवीर सिंह, विधायक गणेश जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कांग्रेस नेता आनंद रावत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 13 सभासदों को बधाई दी। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि वे नगर के विकास के लिए अध्यक्ष अनुज गुप्ता का पूरा सहयोग करेंगे। योजनाएं बनाकर नगर की स्वास्थ्य, पार्किंग पेयजल, आवास जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा। वहीं नवनिर्वाचित सभासद जसवीर कौर, गीता कुमाई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भंडारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके कांग्रेस नगर अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गौरव रावत, वरुण रावत, विरेंद्र नेगी, अजय गोयल, पंकज गुप्ता व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed