{"_id":"5c004c20bdec2241903d82a3","slug":"91543523360-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल आपरेटर्स पर मेहरबान यूपीसीएल के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल आपरेटर्स पर मेहरबान यूपीसीएल के अधिकारी
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल आपरेटर्स पर मेहरबान यूपीसीएल के अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी और आसपास के इलाकों में यूपीसीएल की ओर से लगाए गए खंभों को केबल ऑपरेटर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। शासन की ओर से नियमावली बनाए जाने के बावजूद यूपीसीएल प्रबंधन इन केबल ऑपरेटर्स से कोई वसूली नहीं कर रहा है। अब यह मामला राज्य विद्युत नियामक आयोग में भी पहुंच गया है। आयोग के चेयरमैन ने यूपीसीएल अफसराें को भी इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पूर्व जारी शासनादेश में यूपीसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शहरों में बिजली के खंभों का इस्तेमाल करने वाले केबल ऑपरेटर्स से प्रति खंभा 500 रुपये की वसूली की जाए। शासनादेश जारी होने के बावजूद अधिकारी आज तक कोई वसूली नहीं कर पाए हैं। जबकि केबल ऑपरेटर्स हजारों की संख्या में बिजली के खंभों का इस्तेमाल निजी उपयोग में किया जा रहा है। दो दिन पूर्व राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक के दौरान के उपभोक्ताओं ने इस मुद्दे को चेयरमैन के समक्ष भी प्रमुखता से उठाया था। जिस पर आयोग चेयरमैन में यूपीसीएल अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मामले में जब यूपीसीएल के निदेशक अतुल कुुमार अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासनादेश के अनुसार सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद केबल ऑपरेटरों से राजस्व वसूली की जाएगी।