{"_id":"5bd0d4a8bdec226999176acf","slug":"91540412584-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद् की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के साथ-साथ लव-कुश, शंकर-पार्वती व दुर्गा महिषासुर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी और पुष्पा वर्षा से यात्रा का स्वागत किया।
बुधवार को शिवाजी धर्मशाला से परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष साकेत वाल्मीकि ने पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उसके बाद सबसे पहले ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की झांकी निकाली गई। फिर शंकर-पार्वती, सीता-लव-कुश समेत दस झांकियां बारी-बारी से चलीं। राधा-कृष्ण के नृत्य के दौरान लोग भी खूब झूमे। सबसे पीछे स्वर्ण रथ पर चल रही वाल्मीकि की झांकी देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा। शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, मोती बाजार, पलटन बाजार, दर्शनलाल चौक, घंटाघर होते हुए शिवाजी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान रविंद्र छाछर, राजेश वाल्मीकि, जयप्रकाश, अनिल, मीनू, बेबी, गीता देवी, विक्रम, कालू राम, सरोज, अरुण वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।