{"_id":"5b3fd4214f1c1b90288b5097","slug":"91530909729-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कृष्ण बनकर दरियादिली दिखाएं मुख्यमंत्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कृष्ण बनकर दरियादिली दिखाएं मुख्यमंत्री’
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
निलंबित शिक्षिका उत्तरा पंत की बहन विजया पंत तुली उत्तरा के समर्थन में आगे आई हैं। शुक्रवार को प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि कृष्ण बनकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दरियादिली दिखाएं और मामले को खत्म करें। प्रकरण में और राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग भी उत्तरा के साथ न्याय करे।
विजया ने कहा कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने उत्तरा के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने फोन पर उत्तरा से तीन जुलाई को मिलने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं आए। राज्य सरकार के साथ अब विभागीय अधिकारी भी इस मामले में पीछे हटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरा के साथ इंसाफ में देरी हो रही है। लिहाजा अब मुख्यमंत्री को कृष्ण बनकर दरियादिली दिखानी चाहिए और मामले का जल्द समाधान करना चाहिए।
विजया ने कहा कि उत्तरा मुझे इस मामले में पड़ने से बार-बार रोक रही थी, लेकिन नारी सम्मान और अपने हक की लड़ाई में अकेली खड़ी उत्तरा को किसी का सहारा तो चाहिए था। यही कारण है कि मुझे इस तरह सामने आना पड़ रहा है। विजया ने कहा कि इस वजह से मुझे अमरनाथ जाने की अपनी फ्लाइट भी रद्द करानी पड़ी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर तो डिजिटल इंडिया की बात की जाती है तो दूसरी ओर उत्तरा के सस्पेंशन का आदेश मैसेज, ई-मेल या किसी माध्यम से अभी तक नहीं पहुंचा है। इस दौरान उत्तरा के भतीजे कमल पंत मौजूद रहे।