{"_id":"5b3bdeb84f1c1b55238b457c","slug":"91530650296-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेरी भाली और पथरी जलविद्युत परियोजना रिकार्ड उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेरी भाली और पथरी जलविद्युत परियोजना रिकार्ड उत्पादन
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनेरी भाली और पथरी जलविद्युत परियोजना रिकार्ड उत्पादन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बिजली की किल्लत से जूझ रहे यूपीसीएल और उपभोक्ताओं के लिए यह खबर राहत देने वाली है। मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य में जलविद्युत परियोजनाआें में बिजली उत्पादन में तेजी आई है। जून में यूजेवीएनएल की मनेरी भाली जलविद्युत परियोजना व पथरी जल विद्युत परियोजनाओं में रिकार्ड बिजली उत्पादन हुआ है।
यूजीवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने बताया कि उत्तरकाशी में भागीरथी नदी पर वर्ष 2008 में स्थापित मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना फेज दो में 22 जून को पहली बार अपनी क्षमता 304 मेगावाट से दो मेगावाट अधिक उत्पादन किया गया। वर्तमान में यह उत्पादन गति 302 से 306 मेगावाट पर चल रही है। इससे पूर्व मनेरी भाली जलविद्युत परियोजना में 5 जुलाई 2017 को 301 मेगावाट उत्पादन किया गया था। परियोजना में 28 जून को 7.285 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है, जो कि इस यहां का अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक उत्पादन है।
इससे पूर्व इस परियोजना का एक दिन का अधिकतम बिजली उत्पादन 8 जुलाई 2016 को दर्ज किया गया था, जो 7.21 लाख यूनिट था। जून 2018 में 201.459 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। यह परियोजना की स्थापना के बाद अब तक का जून माह का दूसरा सबसे अधिक उत्पादन है। इस परियोजना का जून का सर्वाधिक बिजली उत्पादन 206.44 लाख यूनिट है जो कि जून 2016 में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
हरिद्वार में अपर गंगा कैनाल पर सन 1955-56 में स्थापित 20.40 मेगावाट की पथरी जलविद्युत परियोजना ने जून 2018 में 13.43 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया जो कि इस परियोजना की स्थापना के बाद से अब तक के किसी भी वर्ष के जून माह का सर्वाधिक बिजली उत्पादन है।
इससे पहले जून माह का सबसे अधिक बिजली उत्पादन जून 1965 में किया गया था जो कि 13.27 लाख यूनिट था। बेहतर बिजली उत्पादन के साथ ही यूजेवीएनएल व यूपीसीएल के अफसरों ने राहत की सांस ली है।