{"_id":"5b11af954f1c1ba86e8b5d57","slug":"91527885717-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें बढ़ाने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें बढ़ाने को मंजूरी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें बढ़ाने को मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने दून मेडिकल कॉलेज में तीसरे सत्र के लिए 150 सीटें बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। एमसीआई की तरफ से अनुमति मिल जाने के बाद दून मेडिकल कॉलेज में छात्रों की संख्या 300 से बढ़कर 450 हो जाएगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 150 सीटों में से 85 फीसदी सीटें नीट के माध्यम से चयनित उत्तराखंड के छात्रों के लिए जबकि 15 फीसदी सीटें देश के अन्य राज्यों के छात्रों के लिए आरक्षित होगी। एमसीआई की ओर से मान्यता दिए जाने के बाद दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एमसीआई की टीम ने दून मेडिकल कॉलेज और कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान टीम को फैकल्टी की कमी के साथ ही कुछ खामियां भी मिली थीं। निरीक्षण के बाद टीम ने एमसीआई को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर काउंसिल ने दून मेडिकल कॉलेज के लिए 150 सीटों की अनुमति दे दी है।
प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि एमसीआई की ओर से मान्यता दिए जाने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में छात्रों की संख्या 300 से बढ़कर 450 हो जाएगी। नए सत्र की कक्षाएं एक अगस्त से संचालित होंगी। 150 सीटोें में से 85 फीसदी सीटें नीट के माध्यम से चयनित उत्तराखंड के छात्रों के लिए आरक्षित होगी, जबकि 15 फीसदी सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए होंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।