फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टी-20 मैच के दौरान चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

टी-20 मैच के दौरान चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 30 May 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
टी-20 मैच के दौरान चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर के अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में आयोजित होने वाले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज के तीन मैचों को सकुशल संपन्न कराने लिए जिला प्रशासन भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस बाबत जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन व एसएसपी ने मंगलवार को मातहतों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एसएसपी से मैच के दौरान सुरक्षा के सारे एहतियाती इंतजाम करने निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जल संस्थान के अधिकारियों को मैच के दौरान पानी की पर्याप्त व्यवस्था और बिजली विभाग के अफसरों से निर्बाध आपूर्ति के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश दिए। नगर निगम अफसरों को स्टेडियम व आसपास के इलाकों की साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है। सीएमओ से डॉक्टराें की टीम को सतर्क रखने और आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के बाबत निगरानी की बात कही। इसके अलावा टिकट काउंटर, पार्किंग चयन और मार्किंग, मैदान के भीतर तथा बाहर सुरक्षा व्यवस्था तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित मातहतों को निर्देश दिए। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने स्थानीय तथा बाहर से आने वाले आयोजकों, खेल स्टाफ के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक खेल एसके सार्की, अफगानिस्तान टीम प्रतिनिधि एसजे बशीर, स्टेडियम जीएम फ्रान मंजेला समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed