{"_id":"5afde9264f1c1b894c8b5788","slug":"91526589734-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्कूल घुड़सवारी में सेलाकुई स्कूल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर स्कूल घुड़सवारी में सेलाकुई स्कूल चैंपियन
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
इंटर स्कूल घुड़सवारी में सेलाकुई स्कूल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल (एसआईएस) ने पहली इंटर स्कूल घुड़सवारी प्रतियोगिता जीत ली है। श्रीराम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में एसआईएस ने आठ स्कूलों के प्रतिभागियों को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में एसआईएस के यशवर्धन सिंह और ईशान गुप्ता ने डेऊसेज, हैक व रिले प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया। बलहर्षप्रीत सिंह, युविका जैन, रैना भाटिया, श्रेष्ठा नियोगी, सुमेर सिंह, अविरल गुप्ता और प्रियांश ने भी अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण व रजत पदक जीते। डेऊसेज के अलग-अलग वर्गों में टीम ने 11 स्वर्ण, 14 रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।
स्कूल के हेडमास्टर राशिद शरफुद्दीन ने घुड़सवारों की सराहना की। स्कूल में दो जून से 16 जून तक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।