{"_id":"5af4a9f94f1c1b390a8b92a8","slug":"91525983737-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची जयपुर और देहरादून की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची जयपुर और देहरादून की टीम
Updated Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
दून इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट श्यामपुर ऋषिकेश के खेल मैदान में चल रहे बैट एंड बॉल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों में एसएचएस जयपुर और जीएसआर देहरादून ने अपने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला माइटी व एसएचएस जयपुर के बीच हुआ। माइटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवरों में 128 रन बनाए, जिसमें समरिद्ध ने 52 और तुषार ने 18 रन बनाए। एसएचएस जयपुर की तरफ से सरल व करन ने तीन-तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी एसएचएस की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया जिसमें राहुल ने नॉटआउट 36 व जयपाल ने 27 रन बनाए। माइटी की तरफ से निखिल, साहिल और एकलव्य ने 2.2 विकेट लिए।
सेमीफाइनल का दूसरा मैच दून स्टार क्रिकेट एकेडमी व जीएसआर देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें दून स्टार क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में मात्र 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शाश्वत ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जीएसआर की तरफ से कुशाग्र ने 5 विकेट व अनमोल ने 3 विकेट लिए। दूसरी ओर जीएसआर की टीम ने मात्र 10 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। जीएसआर की टीम से विक्रांत ने 44 व कुशाग्र ने 36 रन बनाए। दून स्टार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनिकेत खरोला ने 2 व अग्रिम ने 1 विकेट लिया। मैच में विनय शर्मा व विनीत कुमार एंपायर थे। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मानसिंह तोपवाल और धीरेंद्र सिंह बौंठ आदि मौजूद थे।