फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चिकित्सा जगत में खास होगा ऋषिकेश एम्स : राज्यपाल

चिकित्सा जगत में खास होगा ऋषिकेश एम्स : राज्यपाल

Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा जगत में खास होगा ऋषिकेश एम्स : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की जनता को विश्व स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के तहत एम्स को ऋषिकेश में स्थापित किया है। अस्तित्व में आने के बाद ऋषिकेश एम्स संस्थान ने अन्य छह एम्स से ज्यादा तरक्की की है, जिसका लाभ स्वास्थ्य सेवाओं के तौर पर राज्य के अलावा समीपवर्ती यूपी प्रांत के नागरिकों को भी मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋषिकेश एम्स का जल्द ही दिल्ली एम्स के बाद चिकित्सा जगत में पहला नाम होगा।
उन्होंने बृहस्पतिवार देर शाम बैराज रोड स्थित एम्स परिसर में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक और खेलकूद महोत्सव ‘पायरेक्सिया’ का विधिवत शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि मेडिकल शिक्षा काफी कठिन है, लिहाजा सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं से चिकित्सा शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राएं प्रोत्साहित होते हैं। इसके साथ ही ऐसी गतिविधियों से संस्थान के प्रति उनका लगाव भी बढ़ता है। कहा कि ऋषिकेश एम्स स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई-नई चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकियों के माध्यम से बीमार लोगों को राहत पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि जल्द ही एम्स में 35 ऑपरेशन थिएटर शुरू हो जाएंगे। निर्धारित बेड क्षमता को भी संस्थान जल्द पूरा कर लेगा। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान में रोबोटिक सर्जरी और अन्य आधुनिक चिकित्सा सेवाओं व मेडिकल सीट आदि के बारे में भी जानकारी दी। इस मौक पर निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न व अगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीन डॉ. सुरेखा किशोर, डॉ. मनोज गुप्ता, चीफ प्रोवोस्ट प्रोफेसर सौरभ वार्ष्णेय, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हास्य कलाकार जाकिर देंगे प्रस्तुति
ऋषिकेश। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम में चर्चित हास्य कलाकार जाकिर खान प्रस्तुति देंगे। बताया कि शनिवार को विरेन बर्मन और रविवार को पॉप सिंगर शैरी मान के अलावा डीजे एनवाईके से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed