फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों को साक्ष्य विधि के साथ फॉरेंसिक साइंस का ज्ञान भी जरूरी

छात्रों को साक्ष्य विधि के साथ फॉरेंसिक साइंस का ज्ञान भी जरूरी

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को साक्ष्य विधि के साथ फॉरेंसिक साइंस का ज्ञान भी जरूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में सोमवार को फॉरेंसिक सांइस के विभिन्न आयामों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने डीएनए के जरिये साक्ष्य विधि समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया गया कि विवि आगामी वर्ष से फॉरेंसिक साइंस पर आधारित विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा।
मुख्य अतिथि राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखंड के निदेशक एवं आईजी पुलिस अमित सिन्हा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज फॉरेंसिक साइंस का महत्व बढ़ गया है। कई मामलों में केवल फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधी को सजा दिलाने में कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि लॉ के छात्रों को फॉरेंसिक सांइस का उतना ही ज्ञान होना चाहिए, जितना साक्ष्य विधि का जरूरी है। उन्होंने केदारनाथ आपदा के बाद किए गए डीएनए संकलन पर अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला से पहुंचे डीएनए के विशेषज्ञ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डीएनए एकत्र कर उसका विश्लेषण करना, उसका संरक्षण और निष्कर्ष निकाल साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की जरूरत है। हैंड राइटिंग विशेषज्ञ ने बताया कि किस तरह फॉरेंसिक जांच के जरिये आसानी से दस्तावेजों के हेरफेर एवं जालसाजी को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्त्र विज्ञान के विशेषज्ञ एसके शर्मा एवं फिंगरप्रिंट व हैंडराइटिंग के विशेषज्ञ अभिषेक वशिष्ठ ने तकनीकी सत्र में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अस्त्र विज्ञान विशेषज्ञों ने हर प्रकार के अग्नि शस्त्रों के बारे में बताया। विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने बताया कि आगामी वर्ष से विवि फॉरेंसिक साइंस पर विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, प्रो. राजेश बहुगुणा, डॉ. पूनम रावत, अंजुम परवेज, डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. अनिल दीक्षित, डॉ. निवेदिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed