फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी कॉलेज पढ़ाएंगे पैरामेडिकल कोर्स

सरकारी कॉलेज पढ़ाएंगे पैरामेडिकल कोर्स

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कॉलेज पढ़ाएंगे पैरामेडिकल कोर्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

इस साल सूबे के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, एमएस, एमडी के अलावा पैरामेडिकल के कोर्स भी पढ़ाए जाएंगे। शासन ने सभी सरकारी कॉलेजों के अलावा आठ निजी कॉलेजों को भी पैरामेडिकल कोर्स चलाने की एनओसी दे दी है। इन सभी कॉलेजों में पैरामेडिकल दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

अभी तक एक भी सरकारी कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स संचालित नहीं होता था। इस वजह से छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों का रुख करना पड़ता था। इस साल से सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। इसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में पैरामेडिकल कोर्स बीएमएलटी, बीओटीटी ओटी टेक्निशियन, बीएमआरआईटी पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा नए सत्र के लिए पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने को जहां मदरहुड विवि को एनओसी दी गई है, वहीं प्रदेश में सात अन्य निजी कॉलेजों में भी पैरामेडिकल के कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि इन सभी कोर्सेज के लिए शासन से एनओसी मिल गई है। नए सत्र से सभी कॉलेजों में पैरामेडिकल की पढ़ाई होगी, जिनके दाखिले एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा से होंगे।
विज्ञापन

.....................................
इन कॉलेजों में भी होगा दाखिला
मदरहुड विवि : बीएमएलटी(20सीटें), बीएमआरटी(25सीटें), बीपीटी(20सीटें)
अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग : बीएमएलटी(12सीटें), बीपीटी(12सीटें)
पराज मेडिकल इंस्टीट्यूट : बीएमएलटी(20सीटें)
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज : बीएमएलटी(20सीटें), बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी(20सीटें), बीएमआरआईटी(30सीटें), बीपीटी(20सीटें)
श्री एजुकेशनल सोसाइटी, हाईटेक हॉस्पिटल : बीएससी इन ऑप्टोमैट्री(20सीटें)
श्री कॉलेज पैरामेडिकल साइंस : बीएमएलटी(10सीटें), डिप्लोमा इन ऑप्टोमैट्री(20सीटें)
बिशंबर सहाय मेडिकल कॉलेज : बीएमएलटी(15सीटें)
यूआईएचएमटी कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज : बीएमएलटी(25सीटें), बीएससीएमएम(25सीटें), बीएमआरआईटी(25सीटें)
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी : बीएमएलटी(30सीटें), बीओटीटी ओटी टेक्निशियन(30सीटें), बीएमआरआईटी(30सीटें)
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर : बीएमएलटी(30सीटें), बीओटीटी ओटी टेक्निशियन(30सीटें), बीएमआरआईटी(30सीटें)
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज : बीएमएलटी(30सीटें), बीओटीटी ओटी टेक्निशियन(30सीटें), बीएमआरआईटी(30सीटें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed