फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समान कार्य के लिए मांगा समान वेतन

समान कार्य के लिए मांगा समान वेतन

Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
समान कार्य के लिए मांगा समान वेतन
अमर/ब्यूरो उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित नौ सूत्री लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके अलावा कर्मचारियों ने जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन भी भेजा।

कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। साथ ही स्वास्थ्य बीमा, यू हेल्थ कार्ड, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाए। समस्त कर्मचारियों की सेवा नियमावली के साथ उनके नियमितीकरण के लिए स्पष्ट नीति बने। इसके अलावा कर्मचारियों ने 15 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक मानदेय वाले कर्मचारियों को भी ईपीएफ का लाभ देने, संविदा नवीनीकरण अवधि 11 माह से बढ़ाकर तीन वर्ष करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सीएल बिजल्वाण, एनएचएम संगठन के मीडिया प्रभारी पूजन नेगी, अजय बिष्ट, पंकज शर्मा, रेनू नेगी, दिनेश पांडे, अनुराग उनियाल, देवेंद्र पंवार, नजमा सैफी, खुशबू तिवारी, रूपा नौटियाल, दीपक, डॉ.पियूष, अनूप चौहान, अनुराग उनियाल, विनीत पाथरी, अखिलेश डबराल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed