{"_id":"5a83490d4f1c1b410b8b8eaf","slug":"91518553357-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल विस्तार में उपेक्षा का आरोप, अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल विस्तार में उपेक्षा का आरोप, अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड में रेल के विस्तार में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देहरादून रेलवे स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव अभिषेक भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ है। बजट सत्र में उत्तराखंड में रेल के विस्तार की हमेशा उपेक्षा होती है। प्रदेश उपाध्यक्ष गगन गर्ग ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं। रेलवे में तीन लाख पद रिक्त हैं, लेकिन भर्तियों की रफ्तार काफी धीमी है। केंद्र रेलवे के निजीकरण का सोच रही है। ऐसे में रेलवे में रोजगार के अवसर स्थानीय लोगों के लिए नहीं रह जाएंगे। उन्होंने पूर्वांचल के लिए देहरादून से सीधे रेल संचालित करने की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन जोशी ने कहा कि सहारनपुर-कालसी रेलमार्ग, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग, टनकपुर-बनबसा-बागेश्वर रेलमार्ग के बाबत केंद्र सरकारों द्वारा सिर्फ कोरे वादे किए गए हैं। प्रदर्शन में भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, मनीष जैन, नितिन, सागर सिंह, विकास भट्ट, आशीष भंडारी, अरविंद राणा, पराग गौड़, ठाकुर कपिल चंद, मनीष, देवेंद्र रावल, हिमांशु राणावत, हिमांशु चौहान, शैलेंद्र परमार, मोहित बिष्ट, शीशपाल मौजूद रहे।