{"_id":"5a80a34a4f1c1b8e268b9a08","slug":"91518379850-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांबाजों ने सुनहरे अक्षरों में लिखाया नागा बटालियन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाजों ने सुनहरे अक्षरों में लिखाया नागा बटालियन का नाम
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
2 नागा के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 33वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एक ओर पूर्व सैनिक और उनके परिजन मिले तो दूसरी ओर कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समारोह को यादगार बना दिया।
रविवार को गोरखाली सुधार सभा में स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ ब्रिगेडियर दिनेशक कुमार बडोला (रिट.) ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बताया कि बटालियन की स्थापना 11 फरवरी 1985 को हुई थी। यह बटालियन कर्नल पीएस सजवाण और सूबेदार मेजर जीएस नेगी की अध्यक्षता में हल्द्वानी में स्थापित हुई। तब से बटालियन प्रत्येक क्षेत्र में उच्च श्रेणी के कार्य कर रही है। बटालियन के जांबाजों ने भारतीय सेना के इतिहास में बटालियन का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाया है। इस मौके पर नागा परिवार का मिलन, शहीदों को याद और वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुरांस सांस्कृतिक कला मंच, कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच, गढ़वाल सभा के नृत्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर कैप्टन केपी नैथानी रिट., अध्यक्ष कैप्टन जीवन लाल रिट., उपाध्यक्ष कैप्टन महादेव भट्ट रिट., सूबेदार शेर बहादुर रिट., संयोजक सूबेदार दामोदर कांडपाल रिट., व्यवस्थापक नायक सूबेदार भोला दत्त रिट., कोषाध्यक्ष हवलदार गैस बहादुर रिट. आदि मौजूद रहे।