फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी सबसे साफ कॉलोनी

डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी सबसे साफ कॉलोनी

Sun, 11 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी सबसे साफ कॉलोनी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डालनवाला वेलफेयर सोसायटी दून को शहर की सबसे साफ-सुथरी कॉलोनी का श्रेय मिला है। वहीं, सिनर्जी अस्पताल और होटल मधुवन को भी स्वच्छता में अव्वल रहे। स्कूल श्रेणी में जीजीआईसी ब्रह्मपुरी ने भी पहला स्थान हासिल किया। शनिवार को नगर निगम में मेयर विनोद चमोली ने सभी को सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों को भी पुरस्कृत किया गया।

स्वच्छ अभियान के तहत नगर निगम ने पिछले वर्ष दिसंबर में प्रतियोगिताएं कराई थीं। इसमें स्कूल, होटल, अस्पताल और वेलफेयर सोसायटी शामिल को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेयर विनोद चमोली ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें स्वर्ण सिंह, विनोद नवानी और राजेश पांडे शामिल हैं। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. महेश भंडारी, सीआर गोस्वामी, आनंद सिंह रावत, विनोद श्रीवास्तव, रविंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
इन वेलफेयर सोसायटी ने मारी बाजी
डालनवाला वेलफेयर सोसायटी - प्रथम
शास्त्रीनगर जन कल्याण सोसायटी - द्वितीय
रेसकोर्स वेलफेयर सोसायटी - तृतीय
--
ये अस्पताल रहे साफ-सुथरे
सिनर्जी अस्पताल - प्रथम
सावित्री नर्सिंग होम - द्वितीय
कृष्णा मेडिकल सेंटर, डालनवाला - तृतीय
तीन प्रमुख स्वच्छ होटल
मधुबन, राजपुर रोड - प्रथम
रमाडा, चकराता रोड - द्वितीय
सैफरान लीफ जीएमएस रोड - तृतीय
सफाई में अव्वल रहे ये विद्यालय
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुरी - प्रथम
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, राजीव नगर - द्वितीय
दून सरला एकेडमी, पथरीबाग - तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed