फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन पहाड़ी जिलों में हल्की वर्षा के आसार

तीन पहाड़ी जिलों में हल्की वर्षा के आसार

Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
तीन पहाड़ी जिलों में हल्की वर्षा के आसार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों के दौरान कोल्ड डे कंडिशन (सामान्य से कम तापमान) रह सकती है।
बृहस्पतिवार को राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने से दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ। सुबह धूप खिली लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर बाद आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया। शाम के समय कुछ हवाएं भी चली, जिससे ठंडक में बढ़ोत्तरी हुई। रात को भी आसमान में काफी बादल रहे। आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, केवल चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बेहद हल्की बारिश की संभावना है। यहां बहुत हल्की बर्फ भी गिर सकती है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अन्य इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है। राजधानी देहरादून में हालांकि दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे काफी गर्मी होगी। वहीं, रात को न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
इनसेट ::
सीजन में अब तक बारिश नहीं
मौसम विज्ञान में एक जनवरी से नए सीजन की शुरूआत होती है। आमतौर पर इस दौरान बारिश और बर्फबारी होती है। लेकिन इस वर्ष अभी तक बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। राजधानी दून, टिहरी, मुक्तेश्वर, पंतनगर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। इससे पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी पर भी असर पड़ा है।
.............
तापमान
अधिकतम-22
न्यूनतम-7
................
सूर्योदय- सुबह 7.16 बजे
सूर्यास्त- शाम 5.37 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed