{"_id":"595d13e34f1c1bfb5b8b45ce","slug":"91499272163-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए एसआरटी परिसर में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए एसआरटी परिसर में चहल-पहल
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए चहल-पहल शुरू हो गई है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अब तक 459 प्रवेश फार्मों की बिक्री हो चुकी है। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन की ओर से इस सत्र में छात्र-छात्राओं को दो बसों की सुविधा देने की व्यवस्था की जा रही है।
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेेने के लिए विवि प्रशासन की ओर से 17 जुलाई को प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उसके बाद काउंसिलिंग के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए 262, बीए प्रथम सेमेस्टर के 135 और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर हेतु 62 फार्म की बिक्री हो चुकी है। वर्तमान समय में परिसर में विज्ञान, कला, वाणिज्य, विधि व शिक्षा संकाय के 25 विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित हो रही है। कुल 86 शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें 60 शिक्षक स्थाई और शेष अंशकालिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। परिसर में वर्तमान में 100 छात्राओं और 285 छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा है। पुस्तकालय में एक लाख पचास हजार पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। 45 हजार ई बुक्स और ई जर्नल्स उपलब्ध हैं। प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. सुनीता गोदियाल ने बताया कि छात्रों की मांग पर दो कालेज बसों की व्यवस्था की जा रही है। छात्र-छात्राओं को इस सत्र से ऑन लाइन शुल्क जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।